HomeHindi NewsEntertainmentवैलेंटाइन डे पर आएगा 'छावा' का तूफान.. रिलीज से एडवांस बुकिंग की...

वैलेंटाइन डे पर आएगा ‘छावा’ का तूफान.. रिलीज से एडवांस बुकिंग की मची होड़

वैलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा तूफान आने वाला है, क्योंकि इस दिन एक बड़ी फिल्म छावा रिलीज होने वाली है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा एक हिस्टोरिकल ड्रामा है जो मराठी साम्राज्य के शासक छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। इसमें विशेष भूमिका विक्की कौशल निभा रहे हैं, तो उनके अपोजित रश्मिका मंदाना हैं।

5 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू

मेकर्स ने 5 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। मैडोक फिल्म्स के इंस्टाग्रा पेज पर छावा के पोस्टर्स शेयर किए गए हैं, जिसमें विक्की कौशल लोगों से घिरे हुए हैं। कैप्शन में लिखा है, वल्र्डवाइड एडवांस बुकिंग अब ओपन हो गए हैं। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान की कहानी अब बड़े पर्दे पर बस 5 दिन में।

रश्मिका मंदाना ने पत्नी येसुबाई का किरदार निभाया

छावा की एडवांस बुकिंग खुलने के चंद घंटों के भीतर कुल 9398 टिकट्स बिक चुके हैं। इस लिहाज से फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 33 लाख रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि वैलेंटाइन डे पर कमाई से यह मूवी इतिहास रच सकती है। दिनेश विजान की फिल्म छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई का किरदार निभाया है। अक्षय खन्ना औरंगजेब बने हैं, जो खतरनाक नजर आ रहे हैं। छावा में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और प्रतीप सिंह राम रावत भी अहम भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments