HomeHindi NewsDelhi Newsवक्फ विधेयक पर जेपीसी की बैठक में बवाल, कल्याण बनर्जी ने फोड़ी...

वक्फ विधेयक पर जेपीसी की बैठक में बवाल, कल्याण बनर्जी ने फोड़ी कांच की बोतल

वक्फ विधेयक पर संयुक्त समिति (जेपीसी) की एक बैठक आज हुई है। बैठक में टीएमसी सदस्य कल्याण बनर्जी की भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय के साथ तीखी बहस हो गई। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को अमर्यादित आचरण के लिए वक्फ विधेयक संबंधी संसदीय समिति से एक दिन के लिए निलंबित किया गया है।

प्राथमिक उपचार देना पड़ा

वक्फ विधेयक की बैठक में भाजपा और टीएमसी के सांसदों के बीच झड़प हुई है। झड़प में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल हुए हैं। बनर्जी ने एक कांच की बोतल तोडक़र फेंक दी, जिससे उनके अंगूठे और तर्जनी में चोट लग गई। बताया जाता है कि टीएमसी सांसद को तुरंत प्राथमिक उपचार देना पड़ा। बाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आप नेता संजय सिंह उन्हें बैठक कक्ष में वापस ले जाते दिखे। इस दौरान अधिकारियों ने बनर्जी को सूप भी दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments