HomeHindi Newsपाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी वर्ल्ड कप से ज्यादा सफल होगी, पूर्व पाकिस्तानी...

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी वर्ल्ड कप से ज्यादा सफल होगी, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा दावा

साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है हालांकि भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा या नहीं इसको लेकर अभी भी हरी झंडी नहीं मिली है। लेकिन पाकिस्तान से लगातार बड़े-बड़े दावे हो रहे हैं। और अब पाकिस्तान की टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने तो चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर एक और बड़ा बयान दे दिया है।

वर्ल्ड कप से ज्यादा पाकिस्तान में सफल होगी चैंपियंस ट्रॉफी:सलमान बट

पाकिस्तान की टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट का मानना है कि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी विश्व कप से ज्यादा सफल होगी। सलमान बट का मानना है कि यूएई में पिचें अच्छी नहीं थी और मैदान भी काफी दूर थे। वहां के लोगों को तो यह भी पता नहीं था कि इस शहर में विश्व कप का आयोजन हो रहा है।

सलमान बट ने आगे कहा कि “जब इस तरह के किसी टूर्नामेंट का आयोजन उपमहाद्वीप यानि पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश या श्रीलंका में होता है तो फिर काफी प्यार और सम्मान खिलाड़ियों को मिलता है। इसके अलावा टीमों को कई घंटे तक ट्रैवल नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ 6 मिनट में टीमें स्टेडियम पहुंच जाएंगी। यहां पर प्रेसिडेंट लेवल की सुरक्षा मिलेगी और ऐसी फीलिंग आपको यूएसए में कभी नहीं मिलेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments