HomeHindi Newsकेंद्र सरकार ईडी सीबीआई का कर रही दुरुपयोग, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता...

केंद्र सरकार ईडी सीबीआई का कर रही दुरुपयोग, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत का हमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने मसूरी के कुलड़ी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाये जा रहे जनहित के मुद्दों को आम जनता को पहुंचाने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को कटघरे में लेते हुए कहा कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है और उद्योगपति अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार में बेटियों पर जुल्म हो रहे हैं और अभी तक अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया है।
उन्होंने कोलकाता में हुई डॉक्टर की जघन्य हत्या और बलात्कार की निंदा कर कहा कि कि केंद्र सरकार ईडी सीबीआई और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष के नेताओं पर इनका प्रयोग कर रही है। सरकारी जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर सीबीआई ने प्रणय रॉय के घर पर छापा मारा। इसका परिणाम हमनें देखा कि अडानी समूह अब 64.71 प्रतिशत हिस्सेदारी का मालिक है। 8 साल की जांच के बाद, सीबीआई ने आदित्य बिड़ला समूह की हिंडाल्को पर ‘भ्रष्टाचार’ का मामला दर्ज किया। खास तौर पर एसबीआई और एलआईसी द्वारा अडानी के शेयर खरीदने में दिखाया गया असाधारण पक्षपात खुलेआम सामने आया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments