HomeHindi Newsकार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान.. स्वच्छ उत्तराखंड के लिए पॉलीथिन...

कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान.. स्वच्छ उत्तराखंड के लिए पॉलीथिन को कहें ना

मुख्यमंत्री कार्यालय में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। हम सभी को स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पॉलीथिन को ना कहना चाहिए और इको फ्रेंडली बैग के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। सीएम ने कहा कि मेरा आप सभी से अनुरोध है कि आप जब भी पर्यटन स्थलों पर जाएं तो स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments