HomeHindi NewsBGT के लिए भारत के पहले बैच के साथ जा सकते हैं...

BGT के लिए भारत के पहले बैच के साथ जा सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। और इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पहले यह कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच को मिस कर सकते हैं। लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के पहले बैच के साथ 10 नवंबर को रवाना हो सकते हैं।

10 नवंबर को टीम इंडिया के साथ रवाना हो सकते हैं रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब 10 नवंबर को भारतीय टीम का जो पहला बैच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए रवाना होना है उसमें टीम के साथ जा सकते हैं। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वह 10 नवंबर को ही निकालेंगे क्योंकि 11 नवंबर को भी एक और बैच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए रवाना होना है। अब देखना यह है कि पहले बैच में कौन-कौन से खिलाड़ी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए रवाना होते हैं।

आपको बता दें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद भी पूछा गया था कि आप पर्थ टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध है या नहीं? तब रोहित शर्मा ने कहा था कि मैं अभी इस पर कुछ भी नहीं कह सकता हूँ। लेकिन अब वो टीम इंडिया के साथ रवाना हो सकते हैं। लेकिन रोहित शर्मा क्या पर्थ टेस्ट में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments