HomeHindi Newsदुबई में शिफ्ट हो सकती है पूरी चैंपियंस ट्रॉफी? सामने आया बड़ा...

दुबई में शिफ्ट हो सकती है पूरी चैंपियंस ट्रॉफी? सामने आया बड़ा अपडेट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जो कि पाकिस्तान में प्रस्तावित है और हाइब्रिड मॉडल में उसे खेला जाना हैं। लेकिन अब पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक बड़ा झटका लग सकता है और यह बड़ा झटका आईसीसी की तरफ से हो सकता है। क्योंकि अगले हफ्ते आईसीसी मॉनिटरिंग करेगी कि जो स्टेडियम के काम अधूरे हैं वह कब तक पूरे हो पाएंगे। अगर वह काम पूरे नहीं हो पाते हैं तो पूरी की पूरी चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में शिफ्ट कर दी जाएगी।

दुबई में शिफ्ट हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी: रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी की टीम अगले हफ्ते एक बार फिर से पाकिस्तान में स्टेडियम में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेगी और निरीक्षण में यह देखेगी की काम पूरे हो चुके हैं या अभी भी अधूरे हैं और अगर अधूरे हैं तो उन्हें पूरे होने में कितना समय लगेगा क्योंकि जो डेडलाइन है वह ज्यादा बची नहीं है चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में 40 दिन बाकी है और तकरीबन 31 जनवरी तक डेडलाइन दी गई है अगर काम पूरे नहीं हो पाते हैं तो फिर पूरी चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में शिफ्ट हो सकती है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments