HomeHindi Newsभारत-पाकिस्तान मैच में क्या बारिश बिगाड़ सकती है खेल?

भारत-पाकिस्तान मैच में क्या बारिश बिगाड़ सकती है खेल?

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के मैदान पर t20 विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले को लेकर फैंस में खासा उत्साह नजर आ रहा है। हालांकि पाकिस्तान यूएसए के खिलाफ मुकाबले में हार गया है लेकिन उसके बावजूद इस मुकाबले की दिलचस्पी फैंस में कम नहीं हुई है।

लेकिन हम इस आर्टिकल में न्यूयॉर्क के मैदान पर 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में मौसम किस तरह का रहने वाला है और क्या बारिश इस मुकाबले में दखल दे सकती है इसकी पूरी जानकारी आपको देने जा रहे हैं।

आपको बता दें भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मुकाबला न्यूयॉर्क के समय अनुसार सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा और मौसम की रिपोर्ट्स के अनुसार जब रोहित शर्मा और बाबर आज़म टॉस के लिए ग्राउंड पर होंगे तब बारिश होने की संभावना करीब 40% से 50% है। हालांकि, दोपहर 1 बजे बारिश की संभावना घटकर 10% हो जाएगी, लेकिन शाम 3 बजे फिर से 40% तक पहुंच सकती है। ऐसे में ये साफ है कि अगर भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण बिगड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments