HomeSportsBGT Seriesटी टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के ऊपर ली 11 रनों...

टी टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के ऊपर ली 11 रनों की बढ़त,क्रीज पर डटे ट्रेविस हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। और इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम के ऊपर 11 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है।

नहीं चले स्टीव स्मिथ तो ट्रेविस हेड ने गाड़ा खूंटा

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से आज एक बार फिर से स्टीव स्मिथ ने निराश किया। स्टीव स्मिथ जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उसके बाद बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 53 रनों की पारी अब तक खेल दी है और टीम इंडिया को बैकफुट पर कर दिया है। और अब यहां से भारतीय टीम के लिए मैच में वापसी करना आसान नहीं दिखाई दे रहा है। वक्त क्रीज पर ट्रेविस हेड नाबाद 53 और मिचेल मार्श 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments