HomeSportsBGT Seriesब्रिस्बेन टेस्ट में 9 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने भारत के इस...

ब्रिस्बेन टेस्ट में 9 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने भारत के इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच प्रेसिडेंट टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया है इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कुल मिलाकर पूरे टेस्ट मैच में 9 विकेट हासिल किये। पहली पारी में बुमराह ने 6 विकेट हासिल किये। तो दूसरी पारी में उन्होंने तीन सफलता हासिल की। इस तरह से उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

आईसीसी टेस्ट चैंपियंस शिप में स्टार गेंदबाज़ बुमराह के नाम 13 टेस्ट में 66 विकेट हैं, जबकि अश्विन, जिन्होंने बुधवार को तीसरे टेस्ट के अंत में संन्यास की घोषणा की है उनके नाम 14 टेस्ट में 63 विकेट हैं। इस तरह से जसप्रीत बुमराह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

और जिस तरह से बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक इन तीन टेस्ट मैचों में गेंदबाजी की है ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बुमराह की गेंदबाजी से घबराते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments