HomeSportsBGT Seriesअश्विन को बाहर करके ब्रिस्बेन में इस खिलाड़ी को दो मौका, दिग्गज...

अश्विन को बाहर करके ब्रिस्बेन में इस खिलाड़ी को दो मौका, दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि एडिलेड टेस्ट मैच में जिस तरह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है उससे भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर संशय बन गया है। किस खिलाड़ी को टीम में खिलाया जाए और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाए इस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने एडिलेड टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले अश्विन को टीम से बाहर करने की मांग की है।

बल्लेबाजी को मजबूत करने इस खिलाड़ी को करो टीम में शामिल चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविचंद्रन अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर को ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में खिलाने की मांग की है। चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी एडिलेड टेस्ट मैच में अच्छी नहीं रही थी ऐसे में बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में खिलाना चाहिए। ऐसे में अश्विन को टीम से बाहर निकालना होगा।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए पुजारा ने कहा कि “मुझे लगता है कि केवल एक बदलाव हो सकता है। चूंकि बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी, इसलिए आर अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है। क्या हर्षित राणा की जगह किसी और को शामिल किया जाना चाहिए? मेरी राय में, नहीं। आपने उनका समर्थन किया और उन्होंने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।

आपको बता दें रविचंद्रन अश्विन को एडिलेड टेस्ट मैच में वॉशिंगटन सुंदर की जगह खिलाया गया था लेकिन रविचंद्रन अश्विन ना तो गेंदबाजी से कुछ खास कर सके और बल्लेबाजी में भी उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर जिन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन किया था उनकी ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में वापसी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments