HomeHindi NewsBihar Newsउपचुनाव रिजल्ट : 13 सीटों में कांग्रेस 5 पर आगे.. भाजपा के...

उपचुनाव रिजल्ट : 13 सीटों में कांग्रेस 5 पर आगे.. भाजपा के ये हैं हाल

विधानसभा क्षेत्रों के लिए 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी 4 और भाजपा, डीएमके, आप और जेडीयू एक-एक सीट पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीटों और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आप आगे चल रही है। बिहार की रूपौली सीट पर जेडीयू आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके आगे चल रही है।

अमरवाड़ा में है रोचक जंग

मप्र के अमरवाड़ा के नतीजे रोचक हो गए हैं। यहां कभी कांग्रेस आगे होती है तो कभी भाजपा बढ़त बनाती है। यहां कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। यहां कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments