HomeHindi Newsआंध्र प्रदेश में डंपर से टकराई बस.. आग लगने से 6 यात्रियों...

आंध्र प्रदेश में डंपर से टकराई बस.. आग लगने से 6 यात्रियों की मौत

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के चिन्नागंजम से हैदराबाद जा रही एक बस चिलकालूरिपेट में एक डंपर से टकरा गई। टक्कर के कारण बस और डंपर में आग लग गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए गुंटूर ले जाया गया है। इस हादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अन्य यात्रियों को बमुश्किल बचाया गया। चिलकालूरिपेट ग्रामीण पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments