HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा के पिंजौर के पास बस हादसा.. 40 छात्र और 6 यात्री...

हरियाणा के पिंजौर के पास बस हादसा.. 40 छात्र और 6 यात्री घायल

हरियाणा के पिंजौर के पास बस पलटने से लगभग 40 स्कूली छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को पिंजौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। पंचकूला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि बस में काफी मात्रा में सवारियां सवार थीं जिसमें से कई स्कूली बच्चे थे। बस पलटने के क्या कारण हैं, उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल हमारा मुख्य उद्देश्य राहत बचाव है। सभी बच्चे सामान्य हैं। किसी बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। 4 व्यस्क घायल भी यहां लाए गए हैं जिसमें से एक 60 वर्षीय महिला है। घायल महिला को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। एक मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त जितने भी अन्य लोग घायल हैं वो सामान्य हैं।

46 भर्ती, एक महिला गंभीर

सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पिंजौर में 46 घायलों का भर्ती किया गया है जिसमें 3 व्यस्क भी शामिल हैं और बाकी बच्चे हैं। सभी बच्चों की हमने जांच कर ली है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। एक घायल महिला को बाहर रेफर किया गया है जो हादसे के समय बस के बाहर थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments