HomeHindi NewsDelhi Newsयमुना खादर क्षेत्र में गरजे बुलडोजर.. रोकने के लिए पहुंचे BJP विधायक...

यमुना खादर क्षेत्र में गरजे बुलडोजर.. रोकने के लिए पहुंचे BJP विधायक नेगी

दिल्ली के पटपडग़ंज विधानसभा क्षेत्र के यमुना खादर क्षेत्र में दिल्ली सरकार अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर यहां से अतिक्रमणकारी झुग्गियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर पहुंचे। इसी दौरान पटपडग़ंज विधानसभा से भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी डीडीए के कर्मचारियों को रोकने के लिए पहुंच गए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया और कहा कि इस बारे में सीएम रेखा गुप्ता से बात करेंगे और इसका हल निकालेंगे।

कुछ समय दिया जाए ताकि फसल काट सकें

भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि यह उच्च न्यायालय का आदेश था और पिछले कई वर्षों से यह योजना चल रही थी। हम उच्च न्यायालय का सम्मान करते हैं लेकिन हमने कोर्ट से कहा है कि यमुना नदी के किनारे कई लोग कई सालों से रह रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी और कमाई यहां की खेती पर ही निर्भर है। मैंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध किया है कि हमें कुछ समय दिया जाए ताकि यहां के लोग अपनी फसल काट सकें। ये लोग बहुत परेशान हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments