HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली के मुस्तफाबाद में ढह गई इमारत.. 4 की मौत, सीसीटीवी में...

दिल्ली के मुस्तफाबाद में ढह गई इमारत.. 4 की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने की घटना कैमरे में कैद हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार कि बाहर निकाले गए 10 लोगों में से 4 की मृत्यु हो गई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। इमारत ढहने की घटना पर एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यहां दो पुरुष, दो बहुएं, उनके परिवार और किराएदार रहते हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।

सुबह करीब 2.50 बजे की घटना, टीमें रेस्क्यू में लगीं

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि हमें सुबह करीब 2.50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है। डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर हैं। बचाव अभियान जारी है।

इमारत भरभराकर गिरी और धुएं का गुबार उठा

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है कि किस तरह यह इमारत भरभराकर गिरी और कुछ ही देर में मौके पर धुएं का गुबार उठा और देखते ही देखते इमारत मलबे में तब्दील हो गई। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है कि आखिर इमारत गिरने की वजह क्या है। संभव है कि पुरानी इमारत होने के कारण ही यह भरभराकर गिर गई हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments