HomeHindi NewsBusinessबीएसएनएल की छलांग : कई शहरों में 5जी ट्रायल.. जियो-एयरटेल की बढ़ेगी...

बीएसएनएल की छलांग : कई शहरों में 5जी ट्रायल.. जियो-एयरटेल की बढ़ेगी टेंशन

सरकार कंपनी बीएसएनल भले ही अभी 4 जी नेटवर्क का विस्तार कर रही हो, लेकिन अब एक निर्णय से उसने सीधे 5जी सर्विस की ओर छलांग लगा दी है। कंपनी जल्द ही कई शहरों में 5जी सेवा का ट्रॉयल करने वाली है। बीएसएनएल की इस हाई स्पीड सुविधा से प्राइवेट कंपनी जियो और एयरटेल की टेंशन बढ़ गई है। हाल ही में मोबाइल रिचार्ज के रेट बढ़ाने वाली इन कंपनियों की नींद उड़ गई। दरअसल बीएसएनएल की एक कंपनी से डील हुई है, जिसके बाद महानगरों में बीएसएनएल के टावरों के माध्यम से 5 जी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

इन शहरों में ट्रायल

एक स्टॉर्ट अप कंपनी वॉइस ऑफ इंडियन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंटरप्राइजेज की मानें तो उसने 5जी के लिए बीएसएनएल से करार किया है। कंपनी ट्रायल सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है, जो कि एक से तीन माह समें शुरू हो सकता है। प्रोजेक्ट की शुरुआत में बीएसएनएल होल्डिंग 700 मेगाहर्ट्ज का इस्तेमाल किया जाएगा। यह ट्रायल दिल्ली, बैंगलुरु और चेन्नई के कई लोकेशन्स पर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments