HomeHindi Newsभाई मेरा तो ये लास्ट है,क्या अंतिम IPL सीजन खेल रहे हैं...

भाई मेरा तो ये लास्ट है,क्या अंतिम IPL सीजन खेल रहे हैं रोहित शर्मा? वीडियो से मचा बवाल

मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी के अलावा हर चीज में सोशल मीडिया पर छाए हुए दिख रहे हैं। लेकिन इस बार वजह कुछ और है। क्योंकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा अभिषेक नायर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो में रोहित शर्मा और अभिषेक नायर आपस में जो बात कर रहे हैं वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लीक हो चुकी है लेकिन इसी के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उसे वीडियो को डिलीट भी कर दिया है लेकिन डिलीट होने से पहले यह वीडियो पूरी तरीके से सोशल मीडिया पर फैल चुका था

दरअसल इस वीडियो में रोहित शर्मा अभिषेक नायर को यह बताते हुए दिख रहे हैं की कैसे मुंबई इंडियंस की टीम के कैंप में धीरे-धीरे सारी चीज बदल रही है और वह पहले जैसा नहीं रहा है।

रोहित और नायर के बीच क्या हुई बातचीत

इस वीडियो में रोहित शर्मा अभिषेक नायर से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ” एक एक चीज चेंज हो रहा है, वो उनके ऊपर है, जो भी है वो मेरा घर है। भाई वो टेंपल मैंने बनवाया है। अंतिम लाइन में रोहित शर्मा यह कहते हुए नजर आते हैं कि भाई मेरा क्या मेरा तो यह लास्ट है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments