HomeHindi NewsEntertainmentBox Office : मुंज्या की चंदू चैंपियन से टक्कर.. जानें किस फिल्म...

Box Office : मुंज्या की चंदू चैंपियन से टक्कर.. जानें किस फिल्म ने कितने की कमाई

कार्तिन आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। वहीं मुंज्या भी बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 9 दिन बाद भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। भले ही मुंज्या में कोई बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन दमदार कंटेंट के दम पर यह फिल्म छाई हुई है। बात करें चंदू चैंपियन की तो इसे ठीकठाक रिस्पांस मिलता दिख रहा है। फिल्म ने शुरू दिन कम कमाई की, लेकिन बाद में कमाई बढ़ गई। यह फिल्म पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर बनी है। आईए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की।

इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

चंदू चैंपियन को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने पहले दिन 4.75 करोड़ की कमाई की तो दूसरे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह इस फिल्म का कलेक्शन साढ़े 11 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म का बजट 140 करोड़ का बताया जा रहा है। बात करें मुंज्या की तो इस फिल्म ने 9वें दिन 6.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। फिल्म अब तक 45.23 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए का है। इस तरह यह फिल्म अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म में अभय वर्मा, मोना सिंह और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments