HomeHindi NewsEntertainmentबॉलीवुड के नवाब नसरुद्दीन शाह का बर्थडे आज.. उप्र में हुआ जन्म,...

बॉलीवुड के नवाब नसरुद्दीन शाह का बर्थडे आज.. उप्र में हुआ जन्म, परदादा थे अफगान सरदार

नसीरुद्दीन शाह को कौन नहीं जानता। उनके जैसे शानदार एक्टर न कभी हुआ है और न कभी होगा। विरोधी भी उनकी शानदार अदाकारी का लोहा मानते हैं। नसीर आज 20 जुलाई को 74 साल को हो गए हैं। वे अभी भी बालीवुड में भी उतनी ही सक्रियता के साथ जमे हुए हैं। 1980 में उन्होंने सीरियल हम पांच से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद के 44 सालों में उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए जो कि यादगार रहे। उन्हें 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 3 फिल्म फेयर अवार्ड, पद्मश्री और पद्म विभूषण जैसे सम्मान मिल चुके हैं।

बाराबंकी में हुआ था जन्म

नसीरुद्दीन शाह का जन्म उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। वे एक नवाब परिवार में जन्मे थे। बताया जाता है कि उनके परदादा अफगान सरदार जान फिशन खान थे। वे बाद में सरधना के नवाब बन गए थे। नसीरुद्दीन शाह की पढ़ाई नैनीताल के सेंट एंसलम्स अजमेर स्कूल और सेंट जोसेफ कॉलेज से पढ़ाई करने वाले नसीर ने 1971 में अलीगढ़ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वे दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पहुंच गए। उनके बड़े भाई जनरल जमीरुद्दीन शाह रिटायर्ड लेफ्टिनेंट रहे हैं। बाद में उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कुलपति भी बनाया गया था।

ये हैं यादगार फिल्में

नसीर ने 1980 में स्पर्श फिल्म की जिसमें शबाना आजमी और सुधा चोपड़ा ने काम किया। 1984 में उनकी पार फिल्म आई जिसमें उनके अपोजिट फिर शबाना आजमी थीं। 1987 में रेखा के साथ उनकी फिल्म इजाजत आई। 1987 में फिल्म मिर्च मसाला आई, जो काफी पसंद की गई। 1994 में द्रोह काल आई जो कि उनके कैरियर में मील का पत्थर साबित हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments