HomeHindi NewsEntertainmentमहाकुंभ में बॉलीवुड का जमावड़ा.. ये हस्तियां पहुंची स्नान करने के लिए

महाकुंभ में बॉलीवुड का जमावड़ा.. ये हस्तियां पहुंची स्नान करने के लिए

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंच रही हैं। फिल्म अभिनेता विक्की कौशल, विवेक ओबेरॉय और विद्युत जामवाल प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पहुंचे और पवित्र स्नान किया। विक्की कौशल की अगली फिल्म छावा 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। उनके अलावा कई और फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री भी महाकुंभ जा चुके हैं और पवित्र डुबकी लगाई है।

स्वागत से अभिभूत हुए विवेक ओबेरॉय

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। उनका प्रयागराज में भव्य स्वागत किया गया। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि हम यहां ईश्वर का धन्यवाद करने के लिए आए हैं। भारत सरकार और खासकर उत्तर प्रदेश सरकार, उनके प्रशासन और यहां मौजूद हर अधिकारी को हम धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने इतनी अच्छी तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गर्व महसूस होता है कि आज हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा पर्व इतने सुंदर तरीके से मनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments