HomeHindi NewsUP के गोंडा में नहर में गिरी बोलेरो, मंदिर जा रहे 11...

UP के गोंडा में नहर में गिरी बोलेरो, मंदिर जा रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां बोलेरो गाड़ी नहर में गिरने से उसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब सभी श्रद्धालु एक मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गोंडा के इटियाथोक थानाक्षेत्र के रहता बेलवा बहुता गांव के पास हुआ। बोलेरो गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे। मोतीगंज थाना के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता बोलेरो से परिवार और मित्रों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बतेज रफ्तार होने के कारण चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरी।

4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया। गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने की घोषणा की है। इस घटना से पूरे जिले में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments