HomeHindi NewsBihar Newsछपरा में बीजेपी-आरजेडी में खूनी भिड़ंत.. इंटरनेट बंद, एक की मौत, दो...

छपरा में बीजेपी-आरजेडी में खूनी भिड़ंत.. इंटरनेट बंद, एक की मौत, दो घायल

बिहार के छपरा में कल मतदान के दौरान बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, जो आज खूनी संघर्ष में बदल गई। सारण पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि छपरा के बूथ संख्या 18-19 के बाहर दो पार्टियों के बीच में एक विवाद हो गया था। आज कुछ असामाजिक तत्वों ने 3 लोगों पर फायरिंग की। इनमें से एक की मौत हो गई है, दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरा शख्स सुरक्षित है। पुलिस फ्लैग मार्च कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इंटरनेट बंद करने का आदेश दे दिया गया है। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

दो की गिरफ्तारी, हालात सामान्य

सारण डीएम अमन समीर ने बताया कि झड़प में एक की मृत्यु और दो घायल हुए हैं। हम स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखे हुए हैं। जिनके द्वारा ये कार्य किया गया है उनकी पहचान की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी। हम सभी लोग से अपील करेंगे कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। अभी दो लोग की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस के द्वारा बाकि लोगों को गिरफ्तारी की जा रही है। यहां पर अभी स्थिति सामान्य हैं। दो दिन के लिए इंटरनेट बंद किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments