HomeHindi Newsभाजपा नेता के घर के बाहर ब्लास्ट, हैंड-ग्रेनेड से किया गया अटैक

भाजपा नेता के घर के बाहर ब्लास्ट, हैंड-ग्रेनेड से किया गया अटैक

पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर विस्फोट की घटना हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर के अंदर सो रहे थे और अन्य पारिवारिक सदस्य भी घर के अंदर ही थे। रात करीब एक बजे यह धमाका हुआ।

ई-रिक्शा से आया आरोपी

सीसीटीवी की जांच की गई तो एक आरोपी ने ई-रिक्शा से उतर कर हैंड-ग्रेनेड का लीवर निकालकर पूर्व मंत्री के घर के अंदर फेंका, जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। घर में ब्लास्ट से काफी नुकसान हुआ है। कालिया ने बताया कि उन्होंने गडग़ड़ाहट की आवाज सुनी। मैं सो रहा था और मुझे लगा कि यह गडग़ड़ाहट की आवाज है। बाद में मुझे बताया गया कि विस्फोट हुआ है। इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। सीसीटीवी की जांच में पता चला कि एक शख्स ई-रिक्शा से आया, उसने हैंड-ग्रेनेड का लीवर निकाला और घर में फेंक दिया।

गनमैन थे तैनात

जालंधर के पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि घटना हुई है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया को पंजाब सरकार द्वारा चार गनमैन अलॉट किए गए हैं। कालिया के सुरक्षा इंचार्ज निशान सिंह हैं। सुरक्षा रात को उनकी कोठी में ही रहती हे। कालिया की कोठी शहर के बीचों-बीच है और एक मिनट की दूरी पर थाना है। सामने नगर निगम का कार्यालय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments