HomeHindi Newsझारखंड के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी.. घुसपैठ बड़ा मुद्दा, महिलाओं-युवाओं...

झारखंड के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी.. घुसपैठ बड़ा मुद्दा, महिलाओं-युवाओं को कैश

झारखंड के रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में घुसपैठ और सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाया गया है। इसके साथ ही महिलाओं को रक्षाबंधन और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया है। महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया गया है, साथ ही 3 लाख नौकरियां और बेरोजगार युवाओं को 2 हजार रुपए देने का वादा किया गया है।

हिसाब लेकर आया हूं

अमित शाह ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन पीएम मोदी से 1 लाख करोड़ का हिसाब मांग रहे थे। मैं हिसाब लेकर आया हूं, अगर हिम्मत है तो इसका जवाब झारखंड की जनता दीजिए। जिस कांग्रेस और लालू प्रसाद की गोदी में आप बैठे हैं उनकी यूपीए सरकार ने 2004 से 2014 तक झारखंड को 10 साल में 84 हजार करोड़ देने का काम किया था। पीएम मोदी ने 2014 से 2024 के बीच में 3 लाख 8 हजार करोड़ रुपया झारखंड देने का काम किया।

परिंदा भी पैर ना मार सके, ऐसी भाजपा सरकार चाहिए

अमित शाह ने कहा कि झारखंड का ये चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है, बल्कि झारखंड का चुनाव झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की जनता ने तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर पीएम मोदी के नेतृत्व में चलती हुई भाजपा सरकार चाहिए। घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता रोटी, बेटी, माटी तीनों को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पैर ना मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments