HomeHindi NewsDelhi Newsभाजपा ने कहा-पेश करेंगे CAG रिपोर्ट.. AAP बोली-भ्रम फैला रहे

भाजपा ने कहा-पेश करेंगे CAG रिपोर्ट.. AAP बोली-भ्रम फैला रहे

दिल्ली में सीएजी की रिपोर्ट पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने चुनाव में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया और आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अब चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने इसे विधानसभा में पेश करने की बात कही है, तो आप ने भी पलटवार करते हुए कहा कि रिपोर्ट तो पहले ही सौंप जा चुकी है। भाजपा भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

भ्रष्टाचार के मुखिया पहले ही तय

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट को बहुत पहले ही पेश करना चाहिए था। सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी और सभी तथ्य जनता के सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि आप में भ्रष्टाचार के मुखिया पहले ही तय कर दिए जाते हैं। इनके शिक्षा का मॉडल जहां भी लागू होगा, वह भ्रष्टाचार का अड्डा बनेगा।

पहले ही सौंपी जा चुकी रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा में पेश होने वाली सीएजी की रिपोर्ट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मैंने बतौर मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को सीएजी रिपोर्ट भेजी थी। ये रिपोर्ट चुनाव से पहले सीलबंद लिफाफे में विधानसभा भेजी गई थी। भाजपा यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि सीएजी रिपोर्ट उनकी तरफ से पेश की जा रही है। दिल्ली की जनता में फैलाई जा रही भ्रांति को जनता के सामने लाया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments