Saturday, July 27, 2024
HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में बीजेपी मैदान में.. कांग्रेस असमंजस की स्थिति में

हरियाणा में बीजेपी मैदान में.. कांग्रेस असमंजस की स्थिति में

लोकसभा के बाद होने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार है। बीजेपी में इसकी हलचल दिखाई देने लगी है, तो कांग्रेस अभी भी असमंजस की स्थिति में है। भाजपा ने जहां गांव चलो अभियान शुरू कर दिया है, तो कांग्रेस ने भी फरीदाबाद में दो रैलियां की और कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हुआ लेकिन गुटबाजी खत्म नहीं हुई। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा एकजुट है, तो कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी का अपना गुट है।
यात्राओं का दौर शुरू
भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाल रही है, तो कांगे्रेस भी घर-घर कांग्रेस, कांग्रेस आपके द्वार, जन आक्रोश रैली और जनसंदेश यात्रा निकालने में जुटी हुई है। लेकिन गुटबाजी से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है। अब देखना होगा कि चुनाव के पहले क्या कांग्रेस गुटबाजी पर लगाम कस पाएगी। या फिर भाजपा जमीनी स्तर पर जाकर विजय पताका फहरा पाएगी। भाजपा ने इस बार लोकसभा की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments