HomeHindi NewsDelhi Newsभाजपा-कांग्रेस का घोषणा पत्र जुमला.. केजरीवाल ने दीं 15 पक्की गारंटियां

भाजपा-कांग्रेस का घोषणा पत्र जुमला.. केजरीवाल ने दीं 15 पक्की गारंटियां

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस या दूसरी पार्टियां चुनाव में जो भी घोषणाएं करती हैं, वे सब चुनावी जुमले होते हैं। हमने गारंटी शब्द इस्तेमाल करना शुरू किया तो इन्होंने भी गारंटी शब्द इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। गारंटी शब्द को भी इन्होंने बर्बाद कर दिया। अब ये केजरीवाल की पक्की वाली गारंटी है, न कि उनके जैसे कच्ची वाली गारंटी। आज हम 15 केजरीवाल की गारंटियां जारी कर रहे हैं, जो अगले 5 साल में पूरी की जाएगी। पहली गारंटी रोजगार की है। दूसरी गारंटी हर महिला को 2100 रुपए प्रतिमाह की महिला सम्मान योजना और तीसरी इलाज के लिए संजीवनी योजना की गारंटी है। चौथी गारंटी के तहत हम पानी के बिल का सही भुगतान सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments