HomeHindi NewsDelhi NewsBJP ने केजरीवाल को बताया कालिया नाग.. कांग्रेस बोली-पकड़कर जेल में डालो

BJP ने केजरीवाल को बताया कालिया नाग.. कांग्रेस बोली-पकड़कर जेल में डालो

यमुना नदी के पानी को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। हरियाणा भाजपा ने जहां अरविंद केजरीवाल को कालिया नाग बता दिया है, तो कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित भी आप पर हमलावर हैं और भाजपा को कार्रवाई की चुनौती दी है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भी अरविंद केजरीवाल से दिल्ली और हरियाणा से माफी मांगने की मांग की है।

कलयुग का कपूत, कालिया नाग को जनता नाथेगी : बीजेपी

हरियाणा बीजेपी ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अपनी घटिया और कुत्सित राजनीतिक हित साधने के लिए किस हद तक कोई गिर सकता है, इसका उत्कृष्ट उदाहरण है ये अरविंद केजरीवाल। हरियाणा की मिट्टी में दुर्भाग्यवश पैदा हुआ ये कपूत, हरियाणवियों को जी भर-भर के गालियां देता है, ताकि दिल्ली के चुनाव में राजनीतिक लाभ उठाया जा सके। यमुना में जहर मिलाने का पाप कोई भी सच्चा हरियाणवी नहीं कर सकता। लेकिन द्वापर युग में कालिया नाग ने यमुना नदी को विषैला करने की कोशिश की थी, जिसे भगवान श्री कृष्ण ने नाथ दिया था और बृजवासियों को उस कालिया नाग से छुटकारा दिलाया था। कलयुग का ये कालिया नाग, केजरीवाल, जिसने 2020 में झूठा वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगने आऊंगा। इस कालिया नाग को आगामी चुनाव में दिल्ली की जनता उसी तरह नाथने का काम करेगी, जैसा द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने किया था। दिल्ली के लिए आप-दा बन चुके इस कालिया नाग से दिल्लीवासियों को और यमुना नदी, जिसे हम माता का दर्जा देते हैं, सभी को 8 फरवरी को हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

कोई गतिविधि दिखाएं, कौन सा जहर था : संदीप

हरियाणा सरकार पर अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि वे कोई गतिविधि दिखाएं कि आप जहर साफ कर रहे थे। कौन सा जहर था? वे झूठ बोल देते हैं और फिर भी ये आदमी सडक़ों पर घूम रहा है। अगर कोई आम आदमी सरकार पर नरसंहार का आरोप लगाता है, तो वह अगले ही दिन जेल में होगा। मुझे आश्चर्य है कि हरियाणा सरकार या दिल्ली पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? मुझे लगता है कि या तो दोनों पार्टियों (आप और भाजपा) के बीच कोई अंदरूनी गठबंधन है या फिर दोनों को जनता के लिए कोई फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ इनकी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments