Saturday, July 27, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में वादे पूरे करने में जुटी बीजेपी.. निशाने पर लोकसभा की...

छत्तीसगढ़ में वादे पूरे करने में जुटी बीजेपी.. निशाने पर लोकसभा की 11 सीटें

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशित बहुमत के बाद अब छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में जुट गई है। बीजेपी ने चुनाव के समय किसानों और महिलाओं से बड़े वादे किए थे। अब इन वादों को पूरा करने में सरकार जुट गई है। भाजपा का प्रयास है कि जिस तरह का प्रदर्शन उसने विधानसभा चुनाव में किया था, वैसा ही वह लोकसभा में दोहराए और 11 सीटें जीतकर कांग्रेस को झटका दे। बीजेपी ने यहां महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिसमें हर माह एक हजार रुपये देने का वादा किया है। राज्य की महिलाओं को एक मार्च से इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही किसानों को धान खरीदी में समर्थन मूल्य 3100 रुपये देने का वादा भाजपा ने किया था, जिसे पूरा करने की योजना है।
11 सीटें जीतने पर जोर
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 9 सीटें जीती थीं। इस बार वह सभी 11 सीटें जीतने के लिए जोर लगाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि जिन विधानसभा सीटों में भाजपा पिछड़ी थी, वहां पूरा जोर लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments