HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में भाजपा ने नियुक्त किए 27 जिला अध्यक्ष.. जानें किसको मिला...

हरियाणा में भाजपा ने नियुक्त किए 27 जिला अध्यक्ष.. जानें किसको मिला मौका

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज हमने भारतीय जनता पार्टी के संगठन की दृष्टि से कुल 27 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पार्टी के भीतर लोकतंत्र की प्रक्रिया को पूरा करते हुए आज चुनावी प्रक्रिया पूरी की है। मैं सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को और 7 जिला अध्यक्ष ऐसे हैं, जिन्हें दोबारा काम करने का मौका मिला है, मैं उन सभी को बधाई देता हूं। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में तीसरी बार स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है, ये कार्यकर्ताओं के परिश्रम से, कार्यकर्ताओं की मेहनत से और संगठन की शक्ति से काम हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर हरियाणा की जनता ने मुहर लगाई है। सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

ये बने जिलाध्यक्ष

  • जिला नाम
  • पंचकूला-अजय मित्तल
  • अम्बाला-मंदीप राणा
  • यमुनानगर-राजेश सपरा
  • कुरुक्षेत्र-सरदार तेजेन्द्र गोल्डी
  • कैथल-श्रीमती ज्योति सैनी
  • करनाल-प्रवीन लाठर
  • पानीपत-दुष्यन्त भट्ट
  • सोनीपत-अशोक भारद्वाज
  • गोहाना-बिजेन्द्र मलिक
  • जीन्द-तेजेन्द्र दुल
  • रोहतक- रणबीर ढाका
  • झज्जर-विकास बाल्मीकि
  • डबवाली-श्रीमती रेणु शर्मा
  • सिरसा-यतीन्द्र सिंह एडवोकेट
  • हांसी-अशोक सैनी
  • हिसार-श्रीमती आशा खेदड
  • फतेहाबाद-प्रवीन जोडा
  • भिवानी-वीरेन्द्र कौशिक
  • दादरी-इंजीनियर सुनील
  • रेवाड़ी-श्रीमती वन्दना पोपली
  • महेन्द्रगढ़-यतेन्द्र राव
  • गुडग़ांव-सर्वप्रिय त्यागी पटौदी-अजीत यादव
  • नूँह-सुरेन्द्र सिंह पिंटू
  • पलवल-विपिन बैंसला
  • बल्लबगढ़-सोहनपाल सिंह
  • फरीदाबाद-पंकज पूजन रामपाल
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments