बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया। दरभंगा में वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। भाजपा नेता और अभिनेता-गायक पवन सिंह ने कहा, मेरा वोट विकास के लिए है।”


