HomeHindi NewsCrimeयूट्यूबर प्रियंका और ज्योति मल्होत्रा पर बड़ा खुलासा.. इन मंदिरों का भी...

यूट्यूबर प्रियंका और ज्योति मल्होत्रा पर बड़ा खुलासा.. इन मंदिरों का भी किया था दौरा

यूट्यूबर प्रियंका सेनापति और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके बीच किसी भी संबंध पर आईजीपी सीआईडी क्राइम ब्रांच, सार्थक सारंगी ने कहा कि हमें अभी जानकारी मिली है कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और इंस्टाग्राम पर इसके बारे में एक वीडियो पोस्ट किया। वह चिल्का और कोणार्क भी गईं। वह ओडिशा के एक यूट्यूबर के संपर्क में थीं। हम सभी तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। हम ज्योति मल्होत्रा के संबंध में हरियाणा में अपने समकक्षों के संपर्क में हैं।

ये है प्रियंका सेनापति और ज्योति की कुंडली

  • ओडिशा के पुरी की रहने वाली प्रियंका सेनापति एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनके यूट्यूब चैनल ‘Prii_vlogs’ पर करीब 14,600 सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर लगभग 20,000 फॉलोअर्स हैं। वह मुख्य रूप से ओडिशा और देश के अन्य हिस्सों की यात्रा से जुड़े व्लॉग्स बनाती हैं।
  • हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा एक ट्रैवल व्लॉगर हैं, जिनके यूट्यूब चैनल ‘Travel with JO’ पर 3 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि वह पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी के संपर्क में थीं और उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा भी की थी, जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से हुई थी। पुलिस का यह भी कहना है कि ज्योति ने संवेदनशील जानकारी साझा की और भारत विरोधी narrative को बढ़ावा देने में शामिल थीं। उनके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments