HomeHindi NewsCrimeयूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा खुलासा.. केक ले जाने वाले पाकिस्तानी...

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा खुलासा.. केक ले जाने वाले पाकिस्तानी से निकला कनेक्शन

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में केक ले जाने वाले एक व्यक्ति के साथ उनका कनेक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ज्योति मल्होत्रा को उस व्यक्ति के साथ देखा जा सकता है, जिसने हमले के बाद उच्चायोग में केक पहुंचाया था। यह तस्वीर सामने आने के बाद जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पूछताछ कर रही हैं कि क्या ज्योति मल्होत्रा का इस व्यक्ति से कोई संबंध था और क्या पहलगाम हमले से पहले उनकी कोई मुलाकात हुई थी। गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान गई थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था। ऐसे समय में पाकिस्तानी उच्चायोग में केक ले जाना कई लोगों को संदेहास्पद लगा था।

पहलगाम इलाके की रेकी की थी

ज्योति मल्होत्रा की इस व्यक्ति के साथ तस्वीर मिलने से शक और गहरा गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान के लिए पहलगाम इलाके की रेकी की थी या उन्हें कोई और जानकारी मुहैया कराई थी। उनकी पिछली कश्मीर यात्राएं भी जांच के दायरे में हैं। पुलिस पहले ही बता चुकी है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थीं और उन्हें भारत में प्रो-पाकिस्तान नैरेटिव फैलाने का काम सौंपा गया था। इस नए खुलासे से मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है और जांच एजेंसियां हर पहलू पर गहराई से छानबीन कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments