HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने जाना हैं। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर बड़ा अपडेट सामने आया है और शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम जो पहले श्रीलंका दौरे पर सिर्फ एक वनडे मुकाबला खेलने वाली थी अब एक नहीं बल्कि दो वनडे मुकाबले खेलेगी।

इस वजह से वनडे बढ़ाने का किया गया फैसला

आपको बता दें कि पहले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद पहले दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक वनडे मैच खेला जाना था। लेकिन अब चैंपियंस ट्रॉफी को मद्देनजर रखते हुए दो वनडे मुकाबले खेले जाएंगे ताकि ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले एक बेहतर तैयारी करने का समय मिल सके।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी का हिस्सा है औऱ टीम को अपना पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 फरवरी और 28 फरवरी को अफगानिस्तान से मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2009 के बाद किसी भी चैंपियंस ट्रॉफी के इवेंट में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी है ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के ऊपर काफी ज्यादा दबाव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments