HomeHindi NewsBig breaking: बेंगलुरु में बारिश की वजह से समय पर शुरू नहीं...

Big breaking: बेंगलुरु में बारिश की वजह से समय पर शुरू नहीं हो पाया मैच, जाने कब शुरू होगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। लेकिन अभी तक मैच भी शुरू नहीं हो सका है। क्योंकि बेंगलुरु में इस वक्त हल्की-हल्की बारिश हो रही है और मैच समय पर शुरू होने के आसार कम हो चुके हैं और लंच तक कोई भी मैच शुरू होने की उम्मीद खत्म होती जा रही है।

बारिश की वजह से धुल सकता है पहला सेशन

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की वजह से धुलता हुआ नजर आ सकता है। और पहले सेशन में कोई भी खेल होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि अभी भी हल्की-हल्की बारिश बेंगलुरु में हो रही है और टीम इंडिया तो अभी स्टेडियम में ही नहीं पहुंची है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम स्टेडियम तो पहुंची थी लेकिन स्टेडियम में आने के बाद न्यूजीलैंड की टीम वापस अपने होटल चली गई है।

बेंगलुरु से जो खबर मिल रही है उसमे कहा जा रहा है कि मैच पहले सेशन में तो शुरू होना मुश्किल है और अगर शुरू भी होता है तो दूसरे सेशन में लगभग 20% बारिश आने के आसार हैं। और फिलहाल तो बारिश वहां पर हो ही रही है ऐसे में एक बार फिर से बेंगलुरु में भी कानपुर जैसा हाल दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments