HomeHindi NewsBig breaking: CT के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारत की टीम, हाइब्रिड...

Big breaking: CT के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारत की टीम, हाइब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी: रिपोर्ट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल खबर यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। और बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरान नहीं करेंगे। बीसीसीआई ने पीसीबी को एक लेटर भेजते हुए उसमें सुरक्षा की चिंता दर्शाते हुए अपने मैच दुबई में कराने के लिए इच्छा जताई है।

अपने मैच दुबई में खेलेगी भारतीय टीम: रिपोर्ट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने पीसीबी को एक लेटर भेजा है जिसमें उन्होंने कहा कि ” हमारा रुख यही रहा है और उसमें बदलाव की कोई वजह नही है। हमने उन्हें पत्र लिखकर अपने मैच दुबई में कराने के लिए कहा है।

आपको बता दें लगातार पहले से भी यह खबर सामने आ रही थी कि भारत की टीम शायद ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करें। और अब तो इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी खबर में यह जानकारी दी है कि बीसीसीआई ने साफ तौर पर रख दिखा दिया है कि भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरान नहीं करेगी और चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments