HomeHindi NewsBig breaking: बारिश में धुला पहले दिन का खेल, अंपायर्स ने किया...

Big breaking: बारिश में धुला पहले दिन का खेल, अंपायर्स ने किया फैसला

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। और आज पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल होना था लेकिन आज एक भी गेंद फेके बिना पहले दिन का खेल समाप्त कर दिया गया है। टॉस भी आज नहीं हो सका क्योंकि बारिश ने पूरे दिन दस्तक दी और अंपायर ने टी टाइम के बाद यह फैसला किया की मैच के पहले दिन के खेल को खत्म घोषित किया जाए।

लगातार हो रही बारिश ने नहीं होने दिया पहले दिन का खेल

आपको बता दें लगातार बीते तीन-चार दिनों से बेंगलुरु में बारिश हो रही थी कल भी बारिश हुई और आज सुबह से लगातार रुक-रुक कर बेंगलुरु में बारिश हो रही थी। और अभी थोड़ी देर पहले हल्की बारिश रुकी और अंपायर ने इंस्पेक्शन किया लेकिन मैदान खेल के लिए तैयार होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। यही वजह है कि अंपायर्स ने पहले दिन के खेल को खत्म करने का फैसला किया।

इसमे तो कोई दो राय नहीं है कि बेंगलुरु का ड्रेनेज सिस्टम सबसे बेहतरीन है लेकिन मैच शुरू करने के लिए सबसे पहले बारिश रुकनी चाहिए और बारिश रुकने के बाद भी कम से कम 1 घंटे का समय मिलना चाहिए ताकि पूरे पानी को मैदान से बाहर निकाला जा सके। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा था इसी वजह से मैच के पहले दिन के खेल को खत्म करने का फैसला किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments