HomeHindi Newsआईपीएल में अपनी सबसे पुरानी टीम में हुई भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

आईपीएल में अपनी सबसे पुरानी टीम में हुई भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेलने वाले स्विंग के सरताज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अब आईपीएल 2025 में उस टीम से खेलते दिखाई देंगे जिस टीम से भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल की शुरुआती करियर में अपनी शुरुआत की थी। यानी भुवनेश्वर कुमार अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 10 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि देकर भुवनेश्वर कुमार को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

अब विराट और भुवनेश्वर कुमार की जमेगी जोड़ी

भुवनेश्वर कुमार की बात की जाए तो अब भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलेंगे। और हो सकता है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कप्तानी विराट कोहली इस सीजन करते नजर आएं। ऐसे में एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार विराट कोहली की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। क्योंकि भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक विराट कोहली की कप्तानी में क्रिकेट खेला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments