HomeHindi NewsChhattisgarh Newsभूपेश बघेल सरकार ने बड़ा पाप किया.. सीएम साय से मिलकर बोले...

भूपेश बघेल सरकार ने बड़ा पाप किया.. सीएम साय से मिलकर बोले शिवराज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। शिवराज ने सभी नेताओं के छत्तीसगढ़ के विकास और कृषि समेत अनेक मुद्दों पर बात की।

एक भी मकान नहीं बनने दिया

सीएम साय से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनसे ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुझे आश्चर्य हुआ कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो मकान बनने थे, उन्होंने एक भी मकान नहीं बनने दिया। हजारों गरीब, आदिवासी को मकान से वंचित करने का पाप किया। छत्तीसगढ़ के लोगों को आवास नहीं मिले, सडक़ों पर काम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने ये विषय रखे हैं और उन पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है।

गरीबों से न्याय करेगी सरकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यहां हमारी अच्छी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारी बातें सुनीं और एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जिन गरीबों का हक पिछले वर्षों में छीना गया है, केंद्र सरकार उन पर न्याय करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments