HomeHindi NewsICC पर इस वजह से बुरी तरह भड़के बेन स्टोक्स, जमकर सुनाई...

ICC पर इस वजह से बुरी तरह भड़के बेन स्टोक्स, जमकर सुनाई खरी खोटी

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के बीच क्राइस्चर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को हरा दिया। लेकिन इस जीत के बावजूद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों ही टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब स्लो ओवर रेट की वजह से आईसीसी ने तीन अंकों का जुर्माना इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों टीमों पर लगा दिया है। और अब इसी ओवर को लेकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से आईसीसी को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

आईसीसी पर बुरी तरह भड़के बेन स्टोक्स

इंग्लैंड की टीम के टेस्ट कप्तान बने स्टोक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आईसीसी को लेकर एक स्टोरी लगाई है जिसमें उन्होंने आईसीसी को लेकर बड़ी बातें कही है

बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “अच्छा हुआ आईसीसी। 10 घंटे का खेल बाकी रहते हुए खेल खत्म कर दिया। स्टोक्स अंकों में कटौती से नाखुश थे और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मैच समय से पहले ही खत्म हो गया था तो फिर जुर्माना क्यों लगाया गया। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन अंक काटे गए।

आपको बता दें इन तीन अंको के नुकसान के बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों का वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। क्योंकि यह दोनों टीमें पहले से ही खराब स्थिति में है। इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था उसके बाद से ही उनकी उम्मीदें धूमिल होने लगी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments