HomeHindi NewsChhattisgarh Newsबेमेतरा बारूद फैक्ट्री विस्फोट से 40 फिट गड्ढा.. सीसीटीवी फुटेज ने डराया

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री विस्फोट से 40 फिट गड्ढा.. सीसीटीवी फुटेज ने डराया

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई जिसमें एक की मौत हो गई। बारूद फैक्ट्री में विस्फोट की घटना बेहद डरावनी थी। सीसीटीवी फुटेज में जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें मलबे में बॉडी पाट्र्स मिले हैं। जहां विस्फोट हुआ वहां करीब 40 फिट का गड्ढा खुद गया। विस्फोट के बाद दूर-दूर तक आग की लपटें और धुआं देखा गया। मीडिया रिपोर्ट््स के मुताबिक 8 से 10 लोगों की मौत हुई है। हालांकि सरकार का दावा है कि एक व्यक्ति की जान ही गई है।

सरकार बोली, सख्त कार्रवाई करेंगे

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि घटना बहुत खतरनाक है, नि:संदेह जांच होगी और सख्त कार्रवाई होगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में एक बड़े विस्फोट की घटना हुई है। यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटनास्थल का दौरा किया है। घटना की परिस्थिति को देखकर यह स्पष्ट होता है कि बहुत व्यापक विस्फोट हुआ है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, इस दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की पूरी टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे में कुछ और शव होने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments