HomeSportsBGT Seriesपर्थ टेस्ट से पहले भारत ने बाएं हाँथ के इस खिलाड़ी को...

पर्थ टेस्ट से पहले भारत ने बाएं हाँथ के इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

भारतऔर ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच कल से पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम ने बड़ा फैसला किया है और बाएं हाथ के एक स्टार बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। और वह खिलाड़ी कल टेस्ट मैच में नंबर तीन पर भी खेलता हुआ नजर आ सकता है।

देवदत्त पाडिकल को टीम इंडिया के स्क्वाड में किया गया शामिल

दरअसल भारतीय टीम ने देवदत्त पाडिकल को टीम में शामिल कर लिया है। देवदत्त पाडिकल को इंडिया ए की तरफ से ऑस्ट्रेलिया ए की टीम खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए भेजा गया था। उन्होंने वहां पर अच्छा प्रदर्शन भी किया और शुभमन गिल जो कि पहले टेस्ट मैच में चोटिल हैं उनकी जगह वह नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

https://www.instagram.com/reel/DCoOLHVSDcL/?igsh=MThwNTdiYW9lNjR3NQ==

बीसीसीआई ने देवदत्त पाडिकल का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें देवदत्त पाडिकल अंदर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। देवदत्त पाडिकल इससे पहले भी भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं। धर्मशाला के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट टेस्ट डेब्यू किया था और शानदार अर्धशतक भी जड़ा था। अब एक बार फिर से देवदत्त पाडिकल से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी, अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो फिर उन्हें रन बनाने होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments