HomeHindi Newsदलीप ट्रॉफी से पहले सरफराज ने दिखाया 360 वाला अंदाज, छक्कों की...

दलीप ट्रॉफी से पहले सरफराज ने दिखाया 360 वाला अंदाज, छक्कों की लगा दी झड़ी

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से 2 मैचों की सीरीज का आगाज होने वाला है। लेकिन इस टेस्ट सीरीज से पहले हर किसी की निगाहें 5 सितंबर से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के मैचों पर रहेंगी। क्योंकि इस दलीप ट्रॉफी में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शिरकत करने वाले हैं और इस वक्त बेंगलुरु में अभ्यास करने में भी जुट गए हैं।

बेंगलुरु के मैदान पर इस वक्त इंडिया ए और इंडिया बी की टीमें अभ्यास कर रही है। और इसी दौरान इंडिया बी की टीम के स्टार खिलाड़ी सरफराज खान भी अभ्यास करते दिखाई दिए. और सरफराज खान ने इस अभ्यास में अपना 360 यानी सूर्यकुमार यादव वाला अंदाज दिखाया और एक छक्का तो उन्होंने स्टेडियम के बाहर लगा दिया, उसके बाद ऋषभ पंत उनके सामने गेंदबाजी करने आए और उन्होंने ऋषभ पंत के साथ मस्ती भी की।

दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके बांग्लादेश सीरीज के लिए अपनी दावेदारी ठोका चाहेंगे सरफराज खान

इंडिया ए और इंडिया बी की टीम के बीच 5 सितंबर से खेले जाने वाले मैच के लिए लगातार सरफराज खान अभ्यास कर रहे हैं। केएल राहुल भी इस वक्त बेंगलुरु में ही मौजूद हैं और वह भी लगातार अभ्यास कर रहे हैं। ऋषभ पंत भी मौजूद हैं और लगातार हर खिलाड़ी अभ्यास करके अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।

सहारा समय के सीनियर स्पोर्ट्स एडिटर रविश बिष्ट इस वक्त बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी कर कर रहे हैं। उनसे हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि सरफराज खान ने जमकर अभ्यास किया है। और जब सरफराज खान अपना 360 वाला अंदाज दिख रहे थे तो बाद ऋषभ पंत उन्हें गेंदबाजी करवाने आए और सरफराज खान ने मजाकिया अंदाज में ऋषभ पंत से कहा कि आप भट्टा गेंदबाजी कर रहे हैं। और फिर इस मजाकिया अंदाज के बीच लगातार चौके छक्कों की बारिश सरफराज के बल्ले से देखने मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments