HomeHindi NewsBGT से पहले नैथन लॉयन ने टीम इंडिया को खुलेआम दी चुनौती,...

BGT से पहले नैथन लॉयन ने टीम इंडिया को खुलेआम दी चुनौती, कहा 5-0 से आएंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इसी साल नवंबर माह में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी कहा जाता है। इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले लगातार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरफ से बयानबाजी सामने आ रही है। और अब इसमें एक और खिलाड़ी का बड़ा बयान सामने आ गया हैं और यह बयान शायद टीम इंडिया के फैंस को अच्छा नहीं लगेगा।

नैथन लॉयन के बयान ने मचाई सनसनी

दरअसल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने में अभी काफी टाइम बाकी है लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी काफी जोश में नजर आ रहे हैं। और अब ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने टीम इंडिया को खुलेआम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले चुनौती दे डाली है।

लिस्नर स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में नैथन लॉयन ने कहा कि ” ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को भारत के खिलाफ 5-0 से जीतेगा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया में एक तरीके से सनसनी मच गई है। क्योंकि एक बहुत बड़ा बयान है लॉयन ने दे दिया है। उन्होंने 5-0 से भारत को हराने की चुनौती दे डाली है। जबकि पिछले दो बार से अपने घर पर लगातार ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments