HomeHindi NewsDelhi News2014 से पहले टैक्स था मकड़जाल, आम परिवारों पर बढ़ता था आर्थिक...

2014 से पहले टैक्स था मकड़जाल, आम परिवारों पर बढ़ता था आर्थिक बोझ : अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यम वर्गीय परिवारों के प्रति समर्पण समय-समय पर दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में सुधार करके पीएम मोदी ने मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी है।


जीएसटी सुधारों से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2014 से पहले, भारत में टैक्स का एक ऐसा मकड़जाल था, जिसमें हर वस्तु पर कई तरह के कर लगाए जाते थे, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता था। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने जिस तरह से जीएसटी में सुधार किया है, उससे हमारे जन-जन के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रोटी, कपड़ा और मकान, तीनों पर टैक्स का दबाव कम हुआ है।


आर्थिक विकास और रोजगार

वैष्णव ने कहा कि जीएसटी में यह सुधार देश की आर्थिक उन्नति में भी बड़ा लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत की जीडीपी 330 लाख करोड़ है, जिसमें से 202 लाख करोड़ का उपभोग होता है। उन्होंने अनुमान लगाया कि जीएसटी में छूट के बाद अगर उपभोग 10% भी बढ़ता है, तो इससे देश में 20 लाख करोड़ का अतिरिक्त उपभोग होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अन्य आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी, जिसका सकारात्मक आर्थिक प्रभाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आगामी 22 तारीख, जो नवरात्रि का पहला दिन भी है, सभी मध्यम वर्गीय परिवारों और देश के 140 करोड़ लोगों के लिए नई खुशी लेकर आएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments