HomeHindi NewsCSK के खिलाफ इस वजह से टूट सकता है RCB का प्लेऑफ...

CSK के खिलाफ इस वजह से टूट सकता है RCB का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच 18 मई को आईपीएल 2024 का बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो बेंगलुरु की टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को या तो 18 रन से हराना होगा या फिर रनों के लक्ष्य का पीछा 18.1 ओवर में करना होगा।

लेकिन इस मुकाबले से पहले बेंगलुरु का जो मौसम है वह कहीं ना कहीं आरसीबी के जो फैन्स है उन्हें रास नहीं आएगा। क्योंकि 18 मई को बेंगलुरु में बारिश की संभावना जताई जा रही है। हम आपको इस आर्टिकल में उस दिन किस तरीके से बारिश का मौसम बन रहा है उसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

18 मई को बेंगलुरु में कुछ इस तरह का हो सकता है मौसम

18 मई को बेंगलुरु में बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर उस दिन बारिश हो जाती है और मुकाबला नहीं हो पाता है तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को सिर्फ एक अंक मिलेगा। और इस तरीके से बेंगलुरु की टीम सिर्फ 13 अंक तक ही पहुंच सकेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम क्वालीफाई कर जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments