HomeHindi Newsटेस्ट कप्तानी पर बीसीसीआई में मंथन का दौर.. रोहित बने रहेंगे या...

टेस्ट कप्तानी पर बीसीसीआई में मंथन का दौर.. रोहित बने रहेंगे या आएगा कोई और

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में उपयोगिता साबित हुई है। हालांकि अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट कप्तान बने रहेंगे? मीडिया रिपोट्र्स में बताया गया कि रोहित जून में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। इससे पहले रोहित खराब दौर से गुजर रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। रोहित को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांचवें टेस्ट मैच से बाहर रखा गया था जिससे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया था। इससे पहले टीम ने 2024 में रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

रोहित पहली पसंद, विकल्प की तलाश भी जारी

कप्तान के तौर पर रोहित ही एकमात्र पसंद हैं, लेकिन बीसीसीआई में इसे लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है। जसप्रीत बुमराह की फिटनेस भी एक मुद्दा है जिससे युवा भारतीय खिलाडिय़ों की अगली पंक्ति में विकल्प का अभाव है। राष्ट्रीय चयन समिति चुनौतीपूर्ण टेस्ट प्रारूप पर फैसला लेते समय वनडे प्रारूप में सफलता पर विचार करेगी। टीम को पिछले डब्ल्यूटीसी में शिकस्त मिली थी। भारत के लिए नया दौरा इंग्लैंड सीरीज से शुरू होगा जिसका पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा। तकनीकी रूप से रोहित टेस्ट कप्तान हैं। रोहित ने कभी नहीं कहा कि वह टेस्ट नहीं खेलना चाहते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद रोहित खुद कह चुके हैं अभी वह संन्यास लेने वाले नहीं हैं। हालांकि कप्तानी पर फैसला कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को फैसला करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments