HomeHindi Newsभारत के खिलाफ दूसरे T20 से पहले बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर ने...

भारत के खिलाफ दूसरे T20 से पहले बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर ने रिटायरमेंट का किया ऐलान

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कल दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा T20 मुकाबला खेला जाना है। इस दूसरे T20 मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी महमुदुल्लाह रियाज ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है उन्होंने T20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

बांग्लादेश की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश की टीम के लिए सबसे ज्यादा T20 मुकाबले खेले हैं और अगर T20 फॉर्मेट में रनों की बात की जाए तो बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर महमुदुल्लाह का नाम आता है

स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी महमूदुल्लाह रियाज ने बांग्लादेश की ओर से 139 मैच की 128 पारियों में 2395 रन बनाए हैं जिसमे आठ अर्धशतक जड़े। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 78 पारियों में 40 विकेट भी अपने खाते में डाले। 12 अक्टूबर को हैदराबाद में तीसरा T20 मुकाबला खेला जाएगा और यह महमुदुल्लाह का आखिरी T20 मुकाबला होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments