HomeHindi Newsबंगाल से भारत में घुसाए जा रहे बांग्लादेशी.. सैफ पर हमले पर...

बंगाल से भारत में घुसाए जा रहे बांग्लादेशी.. सैफ पर हमले पर बोले विजयवर्गीय

अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले पर मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये चिंता की बात है। बहुत से बांग्लादेशी बंगाल सरकार द्वारा भारत में घुसाए जा रहे हैं। हिंदू नाम से उनका आधार कार्ड भी बन रहा है। यहां आकर वे लोग अपराध कर रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि अभी साइबर क्राइम चल रहा है, जो बांग्लादेश के लोग कर रहे हैं। बांग्लादेशी लोगों द्वारा आपराधिक गतिविधियां चिंता का विषय हैं। सरकार ने कड़ाई से इस पर निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस पर आवश्यक कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे हैं विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय इससे पहले पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे हैं। वे सीएम ममता बनर्जी के धुर विरोधी माने जाते हैं। जब पिछले विधानसभा चुनाव हुए थे, तब विजयवर्गीय के पास पश्चिम बंगाल का प्रभार था। तुष्टीकरण के बहाने वे ममता को लगातार घेरते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments